18.98 करोड़ की लागत से राजकीय इण्टर कालेज का होगा जीर्णोद्धार

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय इण्टर कालेज देवरिया के प्रांगण में 18.98 करोड़ की लागत से बनने वाले, बालक तथा बालिका छात्रावास, संग्रहालय, वाचनालय, टायलेट ब्लॉक, चहारदीवारी तथा पुराने भवन के जीर्णोद्धार समेत अन्य कार्यो के नवनिर्माण कार्य का शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा विधि विधान से भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया ।
विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक डा० शलभ मणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, जिला विद्यालय निरीक्षक शिव नारायण सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य जीआईसी /वर्तमान जिला विद्यालय निरीक्षक महाराजगंज प्रदीप कुमार शर्मा, रविन्द्र मल्ल पूर्व विधायक, अंतर्यामी सिंह भूतपूर्व छात्र तथा पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, एवं भुवनेश्वर मिश्र पूर्व पी०टी०ए० अध्यक्ष उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों एवं अन्य विद्यालय परिवार के सदस्यों ने एक पेड़ मां के नाम के अन्तर्गत विद्यालय में विभिन्न प्रजाति के पौधों को रोपण भी किया। मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं सरस्वती वन्दना प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों को बुके तथा मोमेन्टो देकर जिला विद्यालय निरीक्षक देवरिया तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य राम किंकर मिश्र द्वारा स्वागत किया गया।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश सरकार जीआईसी सहित सभी सरकारी विद्यालयों के उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध है। योगी सरकार में स्कूलों की दशा सुधरी है। उन्होने छात्र/छात्राओं को कठिन परिश्रम करने तथा आने वाली बाधाओं से न घबराने की नसीहत दी।
इसी क्रम में जिलाधिकारी दिव्य मित्तल ने छात्रों को अपनी जड़े न भूलने के लिए तथा अपने लक्ष्यों को ऊँचा रखतें हुए परिश्रम करने के लिए कहा। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि वे राजकीय जुबिली इ०का० गोरखपुर के छात्र रहें है तथा उनके पिता ने उप-प्रधानाचार्य के रुप में राजकीय इण्टर कालेज, देवरिया में सेवा दी है।
प्रदीप कुमार शर्मा पूर्व प्रधानाचार्य तथा वर्तमान जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालय को विभिन्न मदों में आवंटित धनराशि का विद्यालय के विकास में उपयोग तथा विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। मंच का संचालन डा० रवि कान्त के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डी०एन० तिवारी, अशोक इ०का० रामपुर कारखाना, वकील सिंह, प्रधानाचार्य कलिन्द इ०का०, जे०पी० यादव, पवन मिश्रा, विद्यालय उप-प्रधानाचार्य श्री ज्ञानेश कुमार पाण्डेय एवं विद्यालय के शिक्षक असीम कुमार चौधरी, गोविन्द सिंह, रामायण प्रसाद जायसवाल सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, रमेश सिह, के०डी० मिश्र, रमाकान्त प्रजापति, डी०के० मौर्या, विरेन्द्र कुमार, हरि कुमार मिश्र, यानन्द मिश्र, संदीप कुमार, रणजीत गोड़ नरेन्द्र प्रताप सिह, मंजू कुमारी, परशुराम शर्मा, मयंक मिश्र, अभिषेक शर्मा, विजय शंकर कुशवाहा राधा कृष्ण गोरे, बृजेश मिश्रा, उदय राज, अभिनव शर्मा सुनीता मिश्रा, संध्या मिश्रा, ज्योति यादव, लालिता तिवारी आदि मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

निगोही में पुलिस मुठभेड़ चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद एक आरोपी घायल दूसरा गिरफ्तार

पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, 2 अक्टूबर की रात इंटरलॉकिंग प्लांट से…

41 minutes ago

डीडीयू की तैराकी, फुटबॉल और कबड्डी टीमों का ट्रायल 27 अक्टूबर से

गौरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की तैराकी, फुटबॉल और कबड्डी टीमों के…

44 minutes ago

पीईटी-2026 को नकलविहीन कराने को डीएम-एसपी ने कसी कमर, 11 केंद्रों पर होगी परीक्षा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2026) को…

48 minutes ago

पीकेडीएल के उपचार के लिए बीबीएयू को पांच करोड़ की शोध परियोजना

आईसीएमआर ने दी मंजूरी, नैनोटेक्नोलॉजी आधारित नई दवा विकसित करने पर होगा शोध; रोग से…

51 minutes ago

जनगणना-2027 महराजगंज के 13 चार्जों में प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनगणना- 2027 के द्वितीय चरण के तहत जनसंख्या गणना कार्य को सुचारु, व्यवस्थित…

55 minutes ago

पुनपुन में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर बवाल! पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप, विरोध में बंद हुआ पूरा बाजार

महिला सिपाही से दुर्व्यवहार के दावे और ग्रामीणों की पिटाई के आरोपों से गरमाया मामला,…

1 hour ago