डॉ आंबेडकर का अपमान नहीं करेंगे कांग्रेसी बर्दाश्त, गृहमंत्री इस्तीफा दें- रामजी गिरि

डॉ आंबेडकर पर अशोभनीय टिप्पणी से नाराज कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन ,सौंपा ज्ञापन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।राज्यसभा में देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में प्रदर्शन कर गृह मंत्री के इस्तीफे के मांग का राष्ट्रपति को सम्बोधित पत्रक अपर उपजिलाधिकारी हरिशंकर लाल को सौंपा। इस दौरान सम्बोधित करते हुए रामजी गिरि ने कहा कि डॉ आंबेडकर दबे कुचले, निराश्रित, पिछड़ों व सर्व समाज के वास्तव मे मसीहा थे।उनके खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कर गृहमंत्री अमित शाह ने पूरे देश का अपमान किया है।वह वास्तव में भगवान के समान थे।आज उनके बनाए गए संविधान के बल पर ही समाज का हर वर्ग सम्मान के साथ जीवन व्यतीत कर रहा है।इस अपमान को कांग्रेसी बर्दाश्त नहीं करेंगे। गृहमंत्री को तत्काल इस्तीफा देकर देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। आज भाजपा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अपमानित कर फर्जी मुकदमा दर्ज करा रही है।जिनको देश के लोगों ने संसद चलाने की जिम्मेदारी सौंपी है वही लोग संसद नही चलने दे रहे हैं।चारों तरफ अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं। देश की आमजनता भाजपा व उसके सहयोगियों का यह करतूत देख रही है।देश मे नफरत फैलाने का काम भाजपा नेता कर रहे हैं।कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता भाजपा के इस इरादे को सफल नहीं होने देगा। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, जयदीप त्रिपाठी, मुकुन्द भाष्कर मणि त्रिपाठी, समीर पांडेय, दीनदयाल प्रसाद,सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, जुलेखा खातून,नीलेश मणि, ऋषिकेश मिश्र, नागेन्द्र शुक्ल, आलोक त्रिपाठी,सुनील तिवारी, वशिष्ठ मोदनवाल,गोविन्द मिश्र, इस्लाम खान,जयप्रकाश पाल,उपेन्द्र कुमार,अशोक गौंड़, मार्कण्डेय मिश्र, सुनील द्विवेदी, प्रेमलाल भारती,वजीर अहमद,नौशाद खान,विजय शंकर मिश्र,शहनवाज जफर,रीता देवी,सुहैल अंसारी,अब्दुल जब्बार,धर्मेन्द्र पांडेय, पन्नालाल पाठक,वीरेंद्र तिवारी, रणजीत शुक्ल,कमलेश मिश्र,शिवशंकर सिंह, हर्षित सिंह, अंकुर भारती,गंगा कुशवाहा,हासन, आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

1 day ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

1 day ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

1 day ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago