जी.एम.एकेडमी का तीसरा क्रीड़ा दिवस रहा अति रोमांचक
विभिन्न खेलों में बच्चों ने दिखाया अपना दमखम
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जी.एम. एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे वार्षिक क्रीड़ा सप्ताह का तीसरा दिन भी उत्साह और प्रतिस्पर्धा से भरपूर रहा। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों की टीमों ने खेल में धैर्यपूर्वक अपना दमखम दिखाया।
टग ऑफ वार प्रतियोगिता में बालक वर्ग से कक्षा चौथी अ और ब में कक्षा चौथी ब के छात्रों ने चौथी अ के छात्रों को मात देकर अपनी क्षमता साबित की, वहीं तीसरी अ और ब के बीच हुई प्रतिस्पर्धा में तीसरी ब ने बाजी मारी। हालांकि बालिका वर्ग में कक्षा तीसरी अ की छात्राओं ने तीसरी ब को हराकर अपनी जीत दर्ज की।
कबड्डी प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी ब के बालक वर्ग की टीम जीत के करीब पहुंचकर भी अंत में तीसरी अ के छात्रों से हार गई, वहीं तीसरी अ और ब की बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी ब की टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा। कक्षा दूसरी अ और ब की बालिका वर्ग की कबड्डी में दूसरी ब की छात्राओं ने अपनी टीम को विजय दिलाई और बालक वर्ग में कक्षा दूसरी अ के छात्रों ने अपने जीत दर्ज की। कक्षा चौथी अ और ब की छात्राओं के भिड़ंत में चौथी ब की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया।
कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के खेल प्रतियोगिता में मार्बल एंड स्पून रेस में परिधि गुप्ता , अनुजा यादव, सूर्यांश और म्यूजिकल चेयर में अनन्या, ओंकार,शगुफ़्ता तथा तेजस बैलेंस और बॉल रेस में जाह्नवी, आदर्श, वेदांत, नव्या एवं फ्राग जंप में ऋषभ , आर्या, आर्वी, नितिन आदि के प्रदर्शन ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
रिलै रेस में कक्षा चौथी अ और ब में बालक वर्ग में चौथी अ के छात्रों ने जीत हासिल किया तो बालिका वर्ग में चौथी ब की छात्राओं ने बाजी मारी।
पांचवीं अ और छठवीं अ के कबड्डी प्रतियोगिता में छठवीं अ, तथा आठवीं ब और स में आठवीं ब के बच्चों ने जीता तो सातवीं अ और ब के खो-खो प्रतियोगिता में सातवीं ब, सातवीं स और आठवीं स में सातवीं स, तथा पांचवीं और छठवीं में छठवीं ने बाजी मारी।
इसी क्रम में वालिवाल प्रतियोगिता में आठवीं अ और ब में आठवीं अ ने दमदार प्रदर्शन किया तो लांग जंप बालक वर्ग में सत्यम यादव ने सबसे अधिक 15 फिट कूदकर पहला स्थान लिया तो किशन शर्मा दूसरे और हिमांशु सिंह तीसरे स्थान पर रहे, इसी खेल के बालिका वर्ग में कृति प्रथम, नित्या द्वितीय और अपर्णा तृतीय रहीं। शाट पुट में वैभव सिंह, अमन पांडेय और अरबाज आलम का प्रदर्शन अति सराहनीय रहा।
इंडोर गेम में शतरंज में अरबाज, राज, और कैरम में मानस, आदित्या और शमीर का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। 100 मीटर रेस बालिका वर्ग में नाव्या और नित्या प्रथम, श्वेता द्वितीय और प्रियांशी तृतीय स्थान पाई तो इस के बालक वर्ग में अरबाज और पवन प्रथम, निखिल यादव द्वितीय और राज तीसरे स्थान पर रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी एवं निदेशिका डॉ. संभावना मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों को बधाइयां देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की।
खेल अध्यापक राकेश मिश्रा एवं विभूषिका द्विवेदी के अलावा दिलीप सिंह, प्रमोद कुमार, श्वेता राज, निधि, सरस्वती, आलोक तिवारी, विशाल मिश्र, आशुतोष, वी.एस.पांडेय, वी वी सहदेव, एस के गुप्ता, अनामिका, अंशु, सरिता, रेनू, मधु, शिवांगी आदि की भूमिका सराहनीय रही।
SIT गठित, जांच में 7-8 युवकों के नाम सामने आए; वीडियो प्रसारित करने वालों पर…
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…
ईरान में ‘कोड 100’ अलर्ट की खबर से बढ़ा तनाव, रियाद पर हूती हमले के…
AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…
लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…