कांग्रेसियों ने चौपाल लगा,मनमोहन सिंह के योगदान की किया लोगों के बीच चर्चा

शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर हुआ बरियारपुर चौराहे पर चौपाल का आयोजन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में तहसील क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर चौपाल का आयोजन कर व लोगों के बीच जाकर देश के विकास में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के किए गए योगदान की चर्चा की। इस दौरान रामजी गिरि ने कहा कि देश की डूबती अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम मनमोहन सिंह ने किया। उनके द्वारा लागू किए गए सूचना का अधिकार अधिनियम, खाद्य सुरक्षा अधिनियम, मनरेगा, आधार कार्ड आदि योजनाओं का लाभ पूरा देश उठा रहा है।मनमोहन सिंह ने लोकतांत्रिक मूल्यों की राजनीति किया।कभी भी विरोधी दल के लोंगो को फर्जी मुकदमे में फंसाने का कार्य नही किया। आज के परिवेश में इतना विद्वान प्रधानमंत्री मिलना मुश्किल है।देश उनके द्वारा किए गए जनहितकारी कार्यों को लेकर हमेशा याद करता रहेगा।उनकी कमी सदैव ही महसूस होगी। वह ईमानदारी व सादगी के प्रतीक थे। आज देश में सुचिता पूर्ण राजनीति का अभाव हो गया है। भाजपा को जनता के भलाई के लिए कार्य करने का समय नही है। अब बिना कांग्रेस के इस देश का भला नहीं होने वाला है। चौपाल को वरुण राय,समीर पांडेय, नागेन्द्र शुक्ल,आलोक त्रिपाठी राजन,विजय शंकर मिश्र, उत्तेज मिश्र,धर्मेन्द्र पांडेय, संजीव मिश्र,पवहारी पासवान, बाबूनन्दन प्रसाद,मुकेश यादव, गोधन गुप्ता,सूर्यनाथ तिवारी, वेदप्रकाश पांडेय,अजय त्रिपाठी, पंचानंद मिश्र आदि ने सम्बोधित किया। चौपाल की अध्यक्षता रामजी गिरि व संचालन आलोक त्रिपाठी राजन ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

47 minutes ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

4 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

4 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

4 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

4 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

4 hours ago