जनसमस्याओं के समाधान करने का होगा हर संभव प्रयास – रमाशंकर राजभर

सांसद का जन्मदिन नगरवासियों ने केक काटकर मनाया

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जनता की समस्या मेरी समस्या है, इन समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास कर उसका निदान कराऊंगा।जनता ने जिस तरह से मुझे जिताने का काम किया है,उस पर खरा उतरने का प्रयास कर रहा हूँ। उक्त बातें नगर के सोहनाग मोड़ के समीप कांग्रेस कार्यालय के सामने उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष व नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने कहा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की समस्या ,सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव कराने,जर्जर सड़को को ठीक कराने के लिए मजबूती से लगा हूँ।जल्द ही सार्थक परिणाम सामने आने लगेंगे। सुधाकर गुप्त ने कहा कि सांसद रमाशंकर राजभर जिस मजबूती के साथ सलेमपुर की जनता की आवाज सदन में उठा रहे हैं वह काबिले तारीफ है। कांग्रेस नेता डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि इंडिया गठबंधन के साथियों ने सलेमपुर की जन जन की आवाज को उठाने वाला सांसद सदन में भेजा है। यह आवाज गरीबों मजलूमों की आवाज को मजबूती प्रदान करने वाला है। कार्यक्रम में हरेराम आर्य,धर्मेन्द्र विक्रम सिंह उर्फ भीम सिंह, रंजना भारती,गोपाल जी यादव, सैयद अकील अहमद,रामप्रकाश यादव मुन्ना, उदय प्रताप सिंह, परमानंद प्रसाद,दिग्विजय तिवारी, हरेराम यादव, सत्यम पांडेय, रियाज अहमद मंसूरी,योगेश यादव, बीरबल यादव, राकेश यादव, सुनील तिवारी, जाबिर खान,गोरख यादव,मनोज पांडेय आदि नगरवासी प्रमुख रूप से शामिल हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

2 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

2 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

2 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

2 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

2 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

2 hours ago