
बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) बुधवार को स्थानीय कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर मुजफ्फर हुसैन मंसूरी को ब्लाक कांग्रेस कमेटी बरहज का तथा कृष्ण कुमार तिवारी को भलुअनी का बलाकअध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर, कांग्रेसियों ने हर्ष जताते हुए जोरदार स्वागत किया। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राकेश भोला तिवारी व रविप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों ब्लाक अध्यक्षों को फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। यहां स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भोला तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की सहमति से जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन ने मुजफ्फर हुसैन मंसूरी व कृष्ण कुमार तिवारी को ब्लाक अध्यक्ष बनाकर पार्टी को नयी मजबूती देने का काम किया है। दोनों ब्लाक अध्यक्षों को साथ लेकर नई उर्जा के साथ कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाया जायेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो मुझ पर पुनः भरोसा जताया है इसलिएआप सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ के महासचिव अवधेश यादव,जिला सचिव ब्यास दुबे, वरिष्ठ नेता राधारमण पाण्डेय, रविप्रकाश तिवारी, सुरेन्द्र कुशवाहा, विजय नेता,पवन तिवारी आदि ने संबोधित किया।इस दौरान मुख्य रूप से जवाहिर गोड़,श्याम सुंदर तिवारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, राजकुमार जायसवाल, इमरान मलिक,अंश यादव, धीरज यादव,इसराइल अली आदि ने बधाई दी।संचालन जितेन्द्र जायसवाल ने किया।
