
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला महासचिव व पत्रकार रामविलास तिवारी की पत्नी सत्यभामा देवी के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामजी गिरि की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। वक्ताओं ने इनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।शोक व्यक्त करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष केशवचन्द यादव,जिलाध्यक्ष रामजी गिरि,भागीरथी प्रसाद, डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, मार्कण्डेय मिश्र, गोविंद मिश्र, सत्यम पांडेय, संजय गुप्ता, वशिष्ठ मोदनवाल, चंद्रमोहन पांडेय, चुन्नु श्रीवास्तव, लालसाहब यादव, बदरे आलम,प्रेमलाल भारती,मनोज सिंह अमेठिया,शमशुल आजम,परमानंद प्रसाद,मोहन प्रसाद,उमेश तिवारी,डॉ याहिया अंजुम, सूच्चन खान,अशोक गुप्त, गोरखनाथ मिश्र राहुल मिश्र, रोहित यादव, रमाशंकर प्रसाद कुद्दुश अंसारी, शीत कुमार मिश्र ,प्रमोद मिश्र, विद्या सागर मिश्र आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। अंत में मृतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
