कर्नाटक की जीत पर झूमे कांग्रेसी,मिठाई बांटा-मनाया जश्न

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर स्थानीय कांग्रेसजनों ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मुजफ्फर हुसैन मंसूरी के नेतृत्व में लाजपत भवन पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। मतगणना के दौरान कर्नाटक में कांग्रेस की बहु प्रतिक्षित जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ता खुशी और उत्साह से झूम उठे।कर्नाटक की जीत से गदगद कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि यह जीत राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा की मेहनत और शान्ति और सद्भावना की राजनीति की जीत है।कर्नाटक में राहुल गाँधी ने नफरत की राजनीति की दुकान बंद कर दिया है,अब पूरे देश में मुहब्बत की राजनीति चलेगी।कर्नाटक की जनता ने नफरत की खेती करने वालों को बुरी तरह से नकार दिया है।भ्रष्टाचार और अहंकार की हार हुई है, कर्नाटक की जनता ने इतिहास रच दिया। इस दौरान मुख्य रूप से पीसीसी सदस्य मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, नगरपालिका के कांग्रेस प्रत्याशी राधारमण पाण्डेय,जिला सचिव भोला तिवारी,वरिष्ठ नेता विजय कुमार गुप्त,डा. उमेश प्रसाद,संतोष तिवारी, जितेन्द्र जायसवाल,इमरान मलिक, व्यास दुबे आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

3 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

4 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago