क्षेत्र में सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्रों का किया गया सम्मान

सम्पूर्ण क्लासेज के प्रांगण में हुआ कार्यक्रम

सलेमपुर/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) नगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड में सम्पूर्ण क्लासेज के प्रांगण में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रधानाचार्य भागीरथी प्रसाद ने कहा कि बेहतर अंक प्राप्त कर इन छात्रों ने क्षेत्र का नाम पूरे इलाके में रोशन किया है,यही देश के भविष्य हैं। कांग्रेस के जिला मंत्री डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि इस संस्था में अध्ययन कर इन बच्चों ने जो परिणाम लाया है, वह बहुत ही सराहनीय कार्य है।यही आगे चल कर सुंदर समाज के निर्माण में सहायक होंगे। संस्था के निदेशक संपूर्णानंद पांडेय ने बेहतर अंक प्राप्त करने वाले सिद्धि त्रिपाठी 94 प्रतिशत, खुशी जायसवाल 84,आलोक यादव 84,प्रियंका चौहान 83,हिमांशी त्रिपाठी 83,निक्की त्रिपाठी79प्रतिशत ,अमृता कुशवाहा, अनुष्का यादव, अवनीश यादव, आशिफ अंसारी, कुंदन राजभर, मोहिनी उपाध्याय, मोहित सिंह, अनुष्का उपाध्याय, कृष्णा तिवारी, शैलेश यादव को प्रशस्ति पत्र, मेडल व अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया ।अंत में कार्यक्रम का संचालन कर रह शिक्षक अमित प्रताप सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया।

rkpnews@desk

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

12 hours ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

13 hours ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

14 hours ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

1 day ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

1 day ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

1 day ago