कांग्रेसियों ने मनाई संत रविदास की जयंती

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) महान संत रविदास जी की जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि सद्कर्म ही जीवन को सफलता के मार्ग को प्रशस्त करता है।संत रविदास ने मन चंगा तो कठौती में गंगा का उपदेश देकर निर्मल मन ही ईश्वर प्राप्ति का सुगम साधन बताया ।जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि संत रविदास के आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। जीवन में परोपकार से बड़ा कोई धर्म नही है। जिला महासचिव चंद्रमोहन पाण्डेय ने कहा कि उन्होंने समाज को झूठ पाखण्ड से दूर रहकर लोगों की सेवा का उपदेश दिया।कार्यक्रम को पूर्व जिला महासचिव रामविलास तिवारी शिवशंकर गौतम, चुन्नु श्रीवास्तव, सैयद अकील अहमद, सत्यम पाण्डेय, डॉ नरेन्द्र यादव, मोहन प्रसाद,आदि ने सम्बोधित किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

7 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

7 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

7 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

7 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

8 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago