करोड़ों के तांबा ठगी का मामला नरपोली पुलिस स्टेशन में दर्ज

(संवाददाता)
मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा) गोडाउन बाहुल्य इलाका दापोडा रोड भिवंडी आकाश स्टोरेज ग्लोब कंपलेक्स, और निशी इंडस्ट्रीज सद्गुरू, कम्पाउंड रहनल में, करोड़ों रुपए का तांबा, ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। कंपनी मालिक ने तांबे के ठगी का मामला नरपोली पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया है। नरपोली पुलिस द्वारा दो व्यक्तियों के ऊपर भादवी की धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हैदराबाद की एक कंपनी से तांबे की छड़े कतर,दुबई, और सिंगापुर में निर्यात करने का बहाना बनाकर, जतिन शाह व रेहान शाह, हैदराबाद कंपनी के मालिक का ठगी करने के नियत से 1,14,204, किलो, तांबे की छड़े लिया था। जिसकी कीमत 7 करोड़ 74 लाख 84 हजार 434 रुपए बताई जा रही है। इस माल को,आकाश स्टोरेज ग्लोब दापोड़ा और निशी इंटरप्राइजेज, सद्गुरु कंपाउंड के हाल में रखा था। इस माल का विदेशों में निर्यात न करते हुए 4 करोड़ 46 लाख 28 हजार 497 रुपये का माल कंपनी को वापस कर दिया। शेष बचा हुआ माल 2करोड 19 लाख 64 हजार 837 रूपए का माल विदेश भेजने का बहाना बनाकर अपने पास रख लिया। इस घटना की जानकारी कंपनी के मालिक वीरेंद्र पुष्पराज भंडारी ने नरपोली पुलिस स्टेशन को दी, नरपोली पुलिस स्टेशन ने मालिक के शिकायत पर जतिन शाह, रेहान साहब व अन्य के खिलाफ भादवि की धारा 420,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच पुलिस उप निरीक्षक, रोहन शेलार कर रहे हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

8 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

8 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

8 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

8 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

8 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago