शहीद स्थलों व महापुरूषों की प्रतिमाओं पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के अंतर्गत पार्टी के आह्वान पर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गड़वार विकास खण्ड के न्याय पंचायत खरहाटार स्थित काली मंदिर से यात्रा निकलकर खड़ीचा,त्रिकालपुर, गड़वार बाजार होते हुए ब्लाक परिसर में पहुंची, जहां पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान मार्ग में पड़ने वाले शहीद स्थलों व महापुरूषों की प्रतिमाओं पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के घर जाकर उनके स्वजन को भी सम्मानित किया। इसके अलावा वरिष्ठ नेताओं व पूर्व पदाधिकारियों के घर जाकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी की संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रभारी न्याय यात्रा कन्हैया पाण्डेय ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं से पार्टी के मिशन 2024 की सफलता के लिए जी जान से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ही एक ऐसे नेता है जो सभी की लड़ाई लड़ रहें है। सरकार देश का संविधान बदलना चाहती है। संविधान कांग्रेस के ही नेतृत्व में बचेगा। फेफना विधान सभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी जैनेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि राहुल गांधी देश के गरीबों, मजलूमों,पिछड़ों, दलित अल्पसंख्यकों को न्याय दिलाने के लिए यात्रा शुरू किए हैं। यात्रा को अपार समर्थन आम नागरिकों द्वारा मिल रही है। न्याय यात्रा में हीराराम,डा०सुरेश गोंड,सरल पाठक, राजनारायन उपाध्याय,विजय पाण्डेय,जितेन्द्र पाण्डेय,प्रधान राजेश राजभर, परमात्मानंद गोंड, प्रेमशंकर,अवधेश, अबुल फैज एवं गिरीश कांत गांधी के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

2 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

2 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

2 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

4 days ago