सिलेंडर के बढ़े दामों को लेकर कांग्रेसी सड़कों पर, सौंपा ज्ञापन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l केंद्र सरकार द्वारा घरेलू सिलेंडर पर 50 रूपये बढ़ोतरी किये जाने को लेकर कांग्रेसियों ने नाराजगी जताई। कांग्रेस कमेटी ने शहर में मार्च किया। इसके बाद सभी सिर पर सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुँचे। यहाँ पर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। घरेलू गैस सिलेंडर में 50 रूपये का इजाफा कर दिया गया है। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी में नाराजगी है। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा की अगुवाई में सैकड़ों कांग्रेसी महंगाई के विरुद्ध मार्च पर निकले। सभी ने भाजपा पार्टी और सरकार पर महंगाई को बढ़ावा देने, गरीबों का ध्यान न देने, सरकार द्वारा आम लोगों को होली पर महंगाई तोहफा देने समेत अन्य नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।
इसके बाद सभी प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुँचे। कुछ कार्यकर्ता सिर पर सिलेंडर लेकर पहुँचे। यहाँ पर सभी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय को दिया। इस दौरान नदीम अहमद, मुनउ मिश्रा, कमला सोनी, भावेश प्रताप पाठक, देवेंद्र कुमार, शरीफ बाबू, मुस्तकीम सलमानी, कृष्ण कुमार मिश्र समेत अन्य लोग शामिल रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

क्रिटिकल मिनरल्स की तलाश तेज करेगी झारखंड सरकार

रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड सरकार राज्य में खनिज संसाधनों की खोज और वैज्ञानिक अन्वेषण…

16 minutes ago

रांची अपार्टमेंट फायर: धुएं से घुटन, लोग घर छोड़कर भागे

रांची के पुराना अरगोड़ा स्थित अपार्टमेंट में भीषण आग, ऊपरी मंज़िल पर मचा हड़कं रांची…

44 minutes ago

बम की अफवाह से पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

दिल्ली–पटना स्पाइसजेट फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, पटना एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, जांच…

1 hour ago

गुजरात के कच्छ जिले में भूकंप, सुबह 4.30 बजे हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

कच्छ/गुजरात (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। गुजरात के कच्छ जिले में शुक्रवार तड़के भूकंप के झटकों…

2 hours ago

विवाहिता पर हमला, ससुरालियों पर धारदार हथियार से कान काटने का आरोप, FIR दर्ज

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से घरेलू हिंसा का गंभीर…

2 hours ago

4 साल की मासूम से दरिंदगी, बकरी चरा रहे किशोर ने किया दुष्कर्म; आरोपी परिवार समेत फरार

​आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से मानवता को शर्मसार कर देने…

2 hours ago