भुवनेश्वर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को भुवनेश्वर में आयोजित “संविधान बचाओ रैली” को संबोधित करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ प्रचार की राजनीति कर रही है, जबकि ओडिशा की जनता के लिए उसके पास कोई ठोस योजना या काम नहीं है।
खड़गे ने अपने भाषण में कहा, “आज भाजपा के नेता बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, लेकिन जब बात ओडिशा की आती है तो उनका योगदान शून्य है। वे बिना कोई काम किए सिर्फ़ प्रचार चाहते हैं। हम कांग्रेस पार्टी की तरफ से ओडिशा के लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं।”
उन्होंने आगे दावा किया कि जब-जब कांग्रेस सत्ता में रही, उसने ओडिशा के विकास के लिए ठोस कदम उठाए। “हमारे कार्यकाल में ओडिशा में कई बड़े सार्वजनिक उपक्रम (PSUs) की स्थापना हुई, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को गति मिली और युवाओं को रोजगार मिला। लेकिन मोदी सरकार ने न सिर्फ़ कोई नया काम नहीं किया बल्कि जो कुछ कांग्रेस ने बनाकर दिया, उसे भी बेचने में जुटी है।” – खड़गे ने कहा।
उन्होंने मोदी सरकार पर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि रेलवे, बिजली, तेल, दूरसंचार जैसे क्षेत्रों में सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होकर भाजपा की “विनाशकारी नीतियों” के खिलाफ खड़े हों।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…
निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…