कांग्रेस की पदयात्रा 10 दिसम्बर को सलेमपुर से नवलपुर चौराहे तक

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष फरेन्दा के विधायक वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में चल रही पदयात्रा 10 दिसम्बर को, दिन में 9 बजे से केंद्रीय विद्यालय चेरो – माथापर – सलेमपुर नगर से होते हुए नवलपुर चौराहे तक जाएगी।उक्त जानकारी देते हुए ब्लॉक अध्यक्ष सलेमपुर मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि, इस यात्रा में जनपद के समस्त कांग्रेस जन व आमजन भाग लेंगे। वही हिमांचल प्रदेश में जीत पर कांग्रेसियों ने बाँटी मिठाई,मनाया जश्न और कहा, हिमांचल प्रदेश में हुई कांग्रेस की जीत सिद्धांतों की जीत हैं।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष भागीरथी प्रसाद ने कहा की, यह जीत कांग्रेस के जनहितकारी सिद्धान्तों की जीत है। जनता भाजपा के कुशासन से परेशान हो गई थी। जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि यह जीत जनता की जीत है। जनता ने भाजपा को हराकर उसके जनविरोधी नीतियों को नकार दिया है।कांग्रेस जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि, कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम से यह जीत सम्भव हुई है। भाजपा ने नौजवानों के साथ धोखा किया है, बेरोजगारी की बेतहाशा बढ़ोतरी व महंगाई, पेंशन तथा अग्निवीर योजना, किसानों व नौजवानों के साथ बेईमानी ही पराजय का मुख्य कारण है।ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि यह जीत किसानों, नौजवानों को समर्पित हैं। इस दौरान जिला सचिव संजय गुप्त, बरहज ब्लॉक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, रामविलास तिवारी, सत्यम पाण्डेय, डॉ नरेन्द्र यादव, मिठाई लाल, सतीश यादव, मनोज पाण्डेय, राजेश यादव, विशाल, बृजेश माली, गिरिजा शंकर पटेल,कार्तिकेय मणि तिवारी, आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

चकबंदी और राजस्व वसूली में लापरवाही पर डीएम सख्त, कई अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश

लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण और राजस्व लक्ष्य हर हाल में पूरा करने पर जोर…

1 minute ago

RRB NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, गोरखपुर-लखनऊ और वाराणसी रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अवधि में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन; हजारों अभ्यर्थियों को…

8 hours ago

UP Weather Update: नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में मौसम रहेगा साफ

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के…

8 hours ago

पटना के मसौढ़ी में पुलिस टीम पर फायरिंग, SHO और ASI घायल; इलाके में हाई अलर्ट

अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के घायल…

9 hours ago

मुहर्रम को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पीस मीटिंग कर पुलिस ने दिए कड़े निर्देश

अपील-परंपरागत तरीके से पूर्व की भांति इस बार भी मुहर्र मनाएंगे गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुहर्रम…

20 hours ago

प्रेस क्लब के मंच पर विकास और कानून व्यवस्था पर मंथन

डीएम दीपक मीणा बोले—गोरखपुर तेज़ी से बदल रहा, चुनौतियों के बीच विकास की नई रूपरेखा…

20 hours ago