Friday, January 16, 2026
HomeUncategorizedकांग्रेस के कोआर्डिनेटर ने किया संगठन के तैयारी की समीक्षा बैठक

कांग्रेस के कोआर्डिनेटर ने किया संगठन के तैयारी की समीक्षा बैठक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। टाउन हॉल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर बृहस्पतिवार को देवरिया संसदीय क्षेत्र के कोआर्डिनेटर विजय मिश्र ने लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र के सभी जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष व फ्रंटल संगठन के जिलाध्यक्षों से चुनावी तैयारी की समीक्षा की।इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक तैयार कर और मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतर जाना है। आज देश की जनता भाजपा सरकार के कुशासन से परेशान हो गई है, अब एक मात्र विकल्प इंडिया गठबंधन की सरकार बनाना ही है।इसके लिए आपको अनवरत परिश्रम करना होगा। जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि आज सत्य की लड़ाई असत्य से है।भाजपा ने देश की जनता से किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया।समीक्षा बैठक को बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी, राघवेंद्र सिंह राकेश,पुरुषोत्तम नारायण सिंह जयदीप,,दीनानाथ भारती, आनंद देव गिरि,वरुण राय, जुलेखा खातून, दीनदयाल यादव, समीर पांडेय, नीलेश त्रिपाठी, नागेन्द्र शुक्ल, आनंद शंकर,आलोक त्रिपाठी, राजन,सुनील द्विवेदी,संजय मिश्र, हरिश्चन्द्र सिंह,सत्यप्रकाश मिश्र अंशु, प्रेम प्रजापति,प्रेमलाल भारती, गोविंद शर्मा,मनोजमणि,मधु शर्मा, हर्षित सिंह, राजकुमार यादव, मिर्जा ख़ुर्शीद अहमद,शहनवाज जफर,रामप्रवेश सिंह, रामअशीष साहनी,विनोद दुंबे धर्मेन्द्र पाण्डेय,संदीप पांडेय, वासदेव तिवारी आदि प्रमुख रूप से सम्बोधित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments