प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन के निधन पर हुई शोक सभा

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह कीअध्यक्षता में जिला कार्यालय पर बैठक की गई, बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखा गया और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता हीराबेन मोदी का निधन अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है, चुनाव के लिए भाजपा ने जिला से लेकर बूथ स्तर तक संयोजक व सह संयोजक नियुक्त किया है। सभी कार्यकर्ताओं के सम्मिलित प्रयास और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के जनकल्याणकारी कार्यों के दम पर नगर निकाय चुनाव हम बड़े अन्तर से जीतेंगे।
इस अवसर पर अरविन्द जायसवाल, राजेश सिंह महुआरी विनोद उपाध्याय, पवन सिंह मुन्ना, नागेंद्र पटेल, नन्हकू राम सरोज, हरिवंश मिश्रा, अवनीश मिश्रा,चन्डिका नन्दन सिंह, बृजेश यादव, प्रवीण सिंह, दीवार सिंह, विनय प्रकाश गुप्ता, विभा बर्नवाल, पंकज सिंह कौशिक, राकेश सिंह, अवनीश चतुर्वेदी, सोभित श्रीवास्तव ,दीलीप मिश्रा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

6 hours ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

7 hours ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

7 hours ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

1 day ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

1 day ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

1 day ago