बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के रूपईडीहा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन के निधन की खबर आने से रूपईडीहा बीजेपी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री की माता का निधन मनहारा के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उन्हें 100 साल हो गए थे। उनके निधन पर भारतीय जनता पार्टी रूपईडीहा के प्राइवेट बस स्टैंड भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भीमसेन मिश्रा के प्रतिष्ठान पर बने भाजपा कार्यालय सहित अन्य स्थान पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शोक सभा में पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । एवं दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। स्थानीय भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय मिश्र की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन कर स्वर्गीय हीराबेन को श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानमंत्री की माता के निधन पर अजय मिश्रा मंडल अध्यक्ष भाजपा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भाजपा भीमसेन मिश्र, रतन अग्रवाल ,डॉ उमाशंकर वैश्य, प्रहलाद वर्मा,विजय सिंह,ललित त्रिपाठी,राजेश वर्मा,सर्वेश मिश्रा,राजकुमार गुप्ता,संतोष वर्मा,पंकज कश्यप,योगेश चंद्र पांडे , राजकुमार वर्मा,संतोषी निषाद,सोनू सोनी,विवेक शुक्ला,लच्छू राम वर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे ।
सुधार नहीं होने पर पूरे माह का वेतन रोकने की चेतावनी, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता…
जिलाधिकारी ने विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश देवरिया…
एफएलसी कार्य में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा ) प्राकृतिक आपदाओं से फसल क्षति का सामना कर रहे किसानों को…
foto goo चित्रकूट (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में प्रेम प्रसंग…
फोटो X गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान…