Tuesday, January 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामवृक्ष प्रसाद के निधन पर शोक सभा, कार्यकर्ताओं...

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामवृक्ष प्रसाद के निधन पर शोक सभा, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मझौली राज नगर पंचायत के वार्ड संख्या–2 निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सलेमपुर के पूर्व विधायक राजा अवधेश प्रताप मल्ल के करीबी सहयोगी रहे नगर पंचायत मझौली राज के पूर्व सभासद रामवृक्ष प्रसाद का 90 वर्ष की आयु में शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे आकस्मिक निधन हो गया।

उनके निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को ब्लॉक कार्यालय पर आयोजित शोक सभा में कांग्रेसियों ने दिवंगत नेता को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके निधन को दल और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

शोक व्यक्त करते हुए जिला उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि रामवृक्ष प्रसाद का सम्पूर्ण जीवन कांग्रेस और समाज की सेवा में समर्पित रहा। उनकी कमी लंबे समय तक खलेगी।

शोक सभा में जिला उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय, अखिलेश मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष मनीष कुमार रजक, परमानन्द प्रसाद, सोनू कुमार, राजू खान, यूसुफ खान, सादिक अली, एम.ए. खान, पारस निषाद, सत्यवान पांडेय, अशोक कुमार, सुच्चन खान, डॉ. याहिया अंजुम, मोहन प्रसाद, सुरेंद्र यादव, कौशलेंद्र वर्मा, विपिन पांडेय, भोला मिश्र, अवधेश यादव, अवधेश पांडेय, बब्लू पासवान, प्रभुनाथ शर्मा, डॉ. नरेन्द्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments