Categories: Uncategorized

डीएम की अध्यक्षता में तहसील नानपारा में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई बच्चों का हुआ अन्नप्रासन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में माह दिसम्बर के प्रथम शनिवार को तहसील नानपारा में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ,इस अवसर पर डीएम ने पुलिस अधीक्षक बृंदा शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, उप जिलाधिकारी अश्वनी पाण्डेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रद्युम्न सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ फरियादियों की समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई की और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डीएम मोनिका रानी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का निस्तारण करते हुए गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल न्याय दिलाते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शासकीय योजनाओं से आच्छादित कर मुख्यमंत्री के निर्देशों को अमलीजामा पहनाया जाय। डीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि जनसुनवाई में आने वाले सभी गरीब, ज़रूरतमन्द तथा असहाय लोगों की हर संभव मदद की जाय तथा उन्हें उनकी पात्रता के अनुसार लाभान्वित भी किया जाय। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर चार गर्भवती महिलाओं गीता, निकिता, रीनू व फुलसरा की गोद भराई की गई तथा 03 बच्चों आदिल, राजगीर व दिव्या को अन्नप्रासन भी कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश उपाध्याय, सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. जितेन्द्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर, जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मंजरी भारद्वाज, जिला गन्ना अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, तहसीलदार अजय यादव, नायब तहसीलदार शैलेश अवस्थी व मनीष वर्मा, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ व थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि तहसील नानपारा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस प्राप्त 73 प्रार्थना-पत्रों के सापेक्ष 10, तहसील सदर बहराइच में प्राप्त 09 के सापेक्ष 01, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में प्राप्त 20 के सापेक्ष 02, पयागपुर में प्राप्त 109 के सापेक्ष 06, कैसरगंज में प्राप्त 98 के सापेक्ष 08 व महसी में प्राप्त 24 प्रार्थना-पत्रों के सापेक्ष 04 का मौके पर निस्तारण किया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

पुलिस ने 24 घंटे में चोरी की घटना का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

सीएसपी सेंटर से चोरी हुए 1.18 लाख रुपये शत-प्रतिशत बरामद, आरोपी घर में कपड़ों के…

3 minutes ago

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

7 minutes ago

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…

11 minutes ago

सुबह की सैर पर निकले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा का भरोसा देकर सुनीं समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…

6 hours ago

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

22 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

22 hours ago