तहसील हाटा के सभागार में डीएम व एसपी की उपस्थिति में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 06 आवेदन पत्रों का हुआ निस्तारण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा तहसील हाटा सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं का एक-एक कर गम्भीरता पूर्वक सुना गया, व सम्बन्धित विभाग को निर्धारित अवधि के भीतर निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए।
शनिवार के संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील हाटा में राजस्व विभाग के 45 प्रार्थना पत्र पड़े ,जिसमें से 6 का निस्तारण मौके पर ही किया गया, पुलिस विभाग के 15, विकास विभाग के 06, समाज कल्याण विभाग का 01, शिक्षा विभाग का 01 तथा अन्य विभाग के 09 प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किये गए । इस प्रकार कुल 75 आवेदन पत्रों में 06 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा अवशेष 69 आवेदन पत्रों को सम्बन्धित को शीघ्र निस्तारण हेतु सौंप दिए गए।
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को राजस्व टीम बनाकर पुलिस बल की सहायता से मौके पर जाकर प्रार्थना पत्रों व शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें, जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटरिया, उप जिलाधिकारी हाटा हीरा लाल, सीओ कुंदन सिंह, तहसीलदार दिनेश कुमार सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी व तहसील के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

37 minutes ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

11 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

11 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago