कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि वर्ष 2023-24 पौधरोपण हेतु प्रदेश में 35.00 करोड़ पौधरोपण का अन्तिम लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष विभागवार अन्तिम लक्ष्य आवंटित किया गया था। उन्होंने बताया कि 12.07.2023 को बैठक में वार्ता / विर्मश के उपरान्त ग्राम्य विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग एवं नगर विकास विभाग को अतिरिक्त लक्ष्य आवंटित किया गया है। उक्त विभागों के अतिरिक्त अन्य विभागों को पूर्व में आवंटित लक्ष्य यथावत रहेगें।जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग शासन स्तर से 15 लाख 71 हजार लक्ष्य आवंटित है, तथा 3 लाख 29 हजार का अतिरिक्त आवंटन हुआ है, जिसके पौधरोपण हेतु 22 जुलाई, एवं 15 अगस्त हेतु अलग अलग लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार जिला पंचायती राज विभाग को शासन द्वारा 01 लाख 60 हजार, व अतिरिक्त आवंटन 90 हजार।नगर विकास विभाग को 21हजार, व 01 लाख 79 हजार का अतिरिक्त आवंटन किया गया है।
जिलाधिकारी ने उक्त के सम्बन्ध में सभी को निर्देशित किया है, कि उपरोक्त निर्धारित लक्ष्य के अनुसार वर्षाकाल 2023 में पौधरोपण हेतु निर्धारित तिथि को पौधरोपण कार्य कराना सुनिश्चित करें, एवं पौधरोपण रिपोर्ट प्रभागीय वनाधिकारी, सामाजिक वानिकी, कुशीनगर के कार्यालय में उपलब्ध करायें, उपरोक्त अतिरिक्ति आवंटित लक्ष्य के पौधरोपण हेतु पौध की व्यवस्था सम्बन्धित विभाग द्वारा किया जायेगा ।
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर में आयोजित काशीदास बाबा पूजन समारोह…
अमेरिका-ईरान तनाव: समझौते और युद्ध के बीच झूलती दुनिया, ट्रंप की बदलती रणनीति से बढ़ी…
कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की घटना का खुलासा कर 1300 रुपये किए बरामद…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l लार थाना क्षेत्र के बभनौली पांडे गांव में रविवार को आंधी-तूफान और…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर बाई पास मार्ग से जुड़े एन एच…