सिकन्दरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
सिकंदरपुर नगर पंचायत की सदियों पुरानी ऐतिहासिक गड़बोड़ा गड़ही के कब्जे को लेकर भाजपा का प्रतिनिधि मंडल समाधान दिवस के दिन शनिवार को ए डी एम देवेन्द्र प्रताप सिंह से भेंट कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम सम्बोधित ज्ञापन में कहा गया है कि एक सप्ताह पूर्व एसडीएम को पत्रक दिया गया था किन्तु उस में अबतक कोई करवाई नही हुई, न कार्य रुका नही कोई जांच हुई।
प्रतिनिधि मंडल ने मांग किया कि तत्काल प्रभाव से काम रोककर उच्चस्तरीय जांच करा ली जाय। वही बिजली विभाग में हो रहे मीटर रीडिंग में धाधली का भी मुद्दा उठा जिसमें एडीएम व एसडीएम ने बिजली विभाग के एसडीओ से बात करके मीटिंग रीडिंग में हो रही धाधली को तत्काल रोकने का आदेश दिया। साथ ही कहा कि अगर जो नहीं सुनता है उसके खिलाफ प्राथमिकी की दर्ज कराई जाए। वही पंदह ब्लॉक के चक उसरैला का मामला संज्ञान में आया जिसमे ओमप्रकाश यादव के मकान से सटाकर विपक्ष द्वारा दीवाल खड़ा कर दिया गया। जिसको ए डी एम व एस डी एम ने तत्काल दीवार को हटाने का आदेश दिया।प्रतिनिधिमंडल में प्रयाग चौहान जिला महामंत्री भाजपा, भोला सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, मैनेजर चौहान पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा, रविन्द्र वर्मा, सुरेश सिंह, कवींद्र गोंड़ आदि शामिल रहे।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…
गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…
खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर 6 अप्रैल से…