आगामी 14 सितम्बर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में लोक अदालत के नोडल ऑफिसर कृष्ण कुमार-पंचम द्वारा न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक आहुत की। बैठक में आगामी 14 सितम्बर 2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के चर्चा किया गया।
नोडल अधिकारी कृष्ण कुमार ने अधिकारियों को बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार दिनांक 14 सितम्बर दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने समस्त न्यायिक अधिकारियों से निर्देश दिया कि वह अपने-अपने कोर्ट में ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। तथा लोक अदालत में प्रतिभाग करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पक्षकारों को नोटिस तामिला करवाया जाए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न प्रकार से शिविरों को आयोजन भी किया जा रहा है तथा पराविधिक स्वयं सेवकों को पम्पलेट एवं स्टीकर के जरिये प्रचार प्रसार करने हेतु लगाया गया है।
नोडल ऑफिसर एवं अपर जिला जज कृष्ण कुमार- पंचम ने न्यायिक अधिकारियों से आवाहन किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निस्तारण करें।
इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी, सिविल जज सीनीयर डिवीजन संजय राज पाण्डेय, सिविल जज जूनियर डिवीजन मिमोह यादव, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड अशोक कुमार कसौधन उपस्थित रहे।
तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…
बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…
आठ महीने में 844 मोबाइल बरामद, 2.31 करोड़ रुपये की कीमत के फोन उनके मालिकों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्षों से लंबित मांगों और शासन की कथित अनदेखी से नाराज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में…