डीएम की अध्यक्षता में तहसील भाटपाररानी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित,4 मामलों का मौके पर निस्तारण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील भाटपाररानी के सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर भी उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्ता-युक्त निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। समाधान दिवस में कुल 75 प्रकरण आये जिनमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया। अधिकांश प्रकरण भूमि विवाद से संबंधित थे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भूमि विवाद, राजस्व मामलों और सार्वजनिक भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लेखपाल क्षेत्रीय भ्रमण करते हुए भूमि विवादों के निस्तारण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जिन मामलों का निस्तारण मौके पर नहीं हो पाया है, उन्हें समयबद्धता के साथ हल करते हुए शिकायतकर्ताओं को अवगत कराया जाए। समाधान दिवस के दौरान भाटपाररानी तहसील अंतर्गत दो पात्र लाभार्थियों को मौके पर राशन कार्ड प्रदान कर त्वरित राहत दी गई। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए थानाध्यक्षों और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर समयसीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर कुल 75 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 34 प्रकरण राजस्व विभाग, 15 चकबंदी, 08 पुलिस, 06 विकास विभाग तथा 12 अन्य विभागों से संबंधित थे। मौके पर 4 प्रकरणों का त्वरित समाधान किया गया, जबकि शेष 71 प्रकरण संबंधित विभागों को आवश्यक एवं समयबद्ध कार्यवाही हेतु हस्तगत किए गए। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी, खंड विकास अधिकारीगण, राजस्वकर्मी तथा पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

5 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

8 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

8 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

8 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

9 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

9 hours ago