महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां तहसील सभागार में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तहसील समाधान दिवस का आयोजन हुआ जिसमें कुल 156 मामले आये मौके पर 16 मामले का निस्तारण किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने शेष मामले के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सम्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्रता पूर्वक और नियमानुसार वादों को निस्तारित किया जाय। उन्होंने पुलिस राजस्व संबंधी मामले में संयुक्त टीम गठित कर स्थलीय भ्रमण कर मामले को निस्तारित करने का निर्देश दिया।
इस दौरान एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य, सीओ जयप्रकाश त्रिपाठी, तहसीलदार पंकज शाही, डीपीआरओ
श्रेया मिश्रा, वीडीओ अमित मिश्रा, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, बीडीओ मृत्युंजय यादव, अधिशासी अधिकारी राहुल यादव, अतिरिक्त निरीक्षक अजय कुमार सिंह, सोनौली थानाध्यक्ष अंकित सिंह, थानाध्यक्ष परसा मलिक उमेश कुमार, थानाध्यक्ष बरगदवां अमित कुमार सिंह, थानाध्यक्ष पुरंदर पुर पुरुषोत्तम राय, सहित जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।
AI निर्मित फोटो लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह का वक्त, पार्कों में टहलते लोग और स्कूल-कॉलेज की ओर…
तीज पर भी नहीं थमा TGT-PGT अभ्यर्थियों का आंदोलन, हाथों की मेहंदी में लिखी ‘पुरानी…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल सामान्य बना हुआ है,…
84 की उम्र में फिर साथी की तलाश, लखनऊ में जुटे 90 वरिष्ठ नागरिक अभिषेक…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…