किसान दिवस पर शिकायतों का निस्तारण, कृषकों ने जताया संतोष

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित अगस्त माह के किसान दिवस की अध्यक्षता उप कृषि निदेशक अतीन्द्र सिंह ने की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि पिछले किसान दिवस में प्राप्त 13 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। शिकायतकर्ताओं ने निस्तारण से संतुष्टि जताते हुए कृषि विभाग एवं संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।कृषकों ने बैठक में अपनी समस्याएं रखीं। धान के बीज बीपीटी-5204 में समय से पहले बाली निकलने की शिकायत पर उप कृषि निदेशक ने जानकारी दी कि जिले में 213 क्विंटल बीज 1222 किसानों को वितरित किया गया था, जिसमें से 123 किसानों ने शिकायत दर्ज कराई है। चिन्हित किसानों के खेतों का निरीक्षण कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।ग्राम समा अमवा बाजार की सहकारी समिति द्वारा यूरिया खाद वितरण में धांधली व कालाबाजारी की शिकायत भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोहर गुप्ता ने की, जिस पर जिला कृषि अधिकारी ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया।
कृषक राजेश कुशवाहा ने 800 पपीते के पौधों को आवारा पशुओं व नीलगायों द्वारा नष्ट किए जाने की शिकायत रखी, जिस पर मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ने इसे उच्चाधिकारियों को प्रेषित करने की बात कही। वहीं, कृषक गिरीश राय ने बताया कि कृषि विद्युत कनेक्शन हेतु धनराशि जमा करने के बावजूद कनेक्शन नहीं मिला। इस पर अधिशासी अभियंता विद्युत ने कहा कि 10 एवं 16 केवी ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं हैं, उपलब्ध होते ही कनेक्शन दिया जाएगा।बैठक में उप कृषि निदेशक ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जिले के लगभग 50 हजार किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है। उन्होंने किसानों से शीघ्र ई-केवाईसी कराने की अपील की। साथ ही जिन किसानों के खाते में भुगतान नहीं आ रहा है, वे एनपीसीआई बैंक से लिंकिंग कराएं अथवा नया खाता इडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खुलवाएं, जिससे समय पर योजना का लाभ मिल सके।इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला खनन अधिकारी, जल निगम ग्रामीण, सिंचाई खंड देवरिया, जिला समन्वयक फसल बीमा, उप दुग्ध विकास अधिकारी, नलकूप विभाग के सहायक अभियंता, विद्युत विभाग के अधिकारी, सिंचाई खंड प्रथम व द्वितीय के अधिशासी अभियंता, जिला उद्यान अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला अध्यक्ष समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।अंत में उप कृषि निदेशक अतीन्द्र सिंह ने सभी कृषकों व अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

2 hours ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

3 hours ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

3 hours ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

3 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, देवरिया में सुबह चला एंटी रोमियो अभियान

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…

3 hours ago