तीन दिवसीय स्काउट गाइड्स शिविर का भव्य समापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज खलीलाबाद में आयोजित तीन दिवसीय प्रथम एवं द्वितीय सोपान स्काउट गाइड शिविर का भव्य समापन हुआ। यह शिविर 18 से 20 अगस्त तक चला, जिसमें छात्राओं ने अनुशासन, नेतृत्व और आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्काउट गाइड प्रार्थना से हुई। इसके बाद छात्राओं ने टेंट निर्माण, बिना बर्तन के भोजन (लिट्टी-चोखा) एवं विभिन्न गैजेट्स तैयार कर अपनी कला और कौशल का प्रदर्शन किया।
टेंट प्रतियोगिता में सावित्रीबाई फुले टोली प्रथम, अहिल्याबाई टोली द्वितीय और रानी लक्ष्मीबाई टोली तृतीय स्थान पर रही। मुख्य अतिथि एवं निर्णायकों ने टेंट और प्रस्तुत व्यंजनों का निरीक्षण किया तथा छात्राओं की सराहना की।
मुख्य अतिथि का स्वागत स्कार्फ पहनाकर व बुके भेंट कर किया गया। उन्हें स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया। छात्राओं ने विशेष तालियों का प्रदर्शन कर वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे शिविर जीवन में आत्मनिर्भरता और टीम भावना विकसित करने में सहायक होते हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संचालन जिला सचिव रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय की गाइड कैप्टन संध्या, शिक्षिकाएं रिचा श्रीवास्तव, सुनीता सिंह, शगुफ्ता परवीन, वंदना यादव, सविता, किरण बाला, सबीना, राजमनी सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

2 hours ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

2 hours ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

2 hours ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

2 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, देवरिया में सुबह चला एंटी रोमियो अभियान

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…

3 hours ago