विरार में बाढ़ प्रभावितों तक तुरंत पहुंची बीएमसी की राहत टीम

150 से अधिक घरों में पहुंची मदद

मुम्बई (राष्ट्र की परम्परा )
विरार पूर्व के राय पांडा शिव साईं चाल बाघोबा नगर में हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण कई घरों में पानी भर गया। नगर पालिका के अधिकारियों ने तत्काल कदम उठाते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य शुरू किया।
प्रभात समिति के सी. गिल्सन के एक फोन कॉल पर रेस्क्यू टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। कुल 100 से 150 घरों के परिवारों तक तुरंत खाने-पीने की सामग्री और जरूरी राहत सामग्री वितरित की गई।
बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि स्थानीय प्रशासन और बीएमसी अधिकारी गिल्सन की तत्परता के कारण उन्हें समय पर मदद मिली। प्रभावित परिवारों ने बताया कि उन्हें और भी सहायता की जरूरत थी, जिसे अधिकारियों ने सुनिश्चित किया।
स्थानीय निवासी राय पांडा शिव साईं चाल बाघोबा नगर विरार ने अधिकारियों और रेस्क्यू टीम के प्रयासों की सराहना की और उनका धन्यवाद किया।
पालघर से वरिष्ठ पत्रकार सुरेश जायसवाल की रिपोर्ट के अनुसार, बीएमसी की इस सक्रियता और स्थानीय प्रशासन की तत्परता ने इस आपदा में कई लोगों की जान और संपत्ति को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाई।

rkpshomnath

Recent Posts

पराली जलाने पर लगेगी रोक, गांव-गांव किसानों को जागरूक करेगा प्रचार वाहन

डीएम ने कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर वाहन को किया रवाना, बोले- पराली जलाने से…

1 hour ago

पत्रकार आरपी मिश्रा के पिता के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

90 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, सीमांचल पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी…

2 hours ago

पीईटी परीक्षा के चलते 30 अक्टूबर को शैक्षणिक अवकाश स्कूल-कॉलेजों में नहीं होगी पढ़ाई

52 परीक्षा केंद्रों पर 23 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी…

2 hours ago

कंबाइन मशीन की चपेट में आने से दस वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

खेत में फसल देखने गया था आरुष, हादसे के बाद चालक फरार; पुलिस ने मशीन…

2 hours ago

पीआरडी से सेवानिवृत्त जवानों को समारोह में किया गया सम्मानित

अंगवस्त्र, छाता और टॉर्च भेंटकर दी गई विदाई, सेवाकाल के योगदान की हुई सराहना बहराइच…

2 hours ago