भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला काउंसिल की बैठक सम्पन्न

संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओ का किया आव्हान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला काउंसिल की आवश्यक बैठक पार्टी कार्यालय मोहाव लवरछी बाईपास पर संजय दुबे की अध्यक्षता में, सम्पन्न हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव अरविन्द कुशवाहा ने कहा कि, वर्तमान सरकार को भूख, भ्रष्टाचार, महंगाई बेरोजगारी को समाप्त करने के लिए सत्ता में आई थी, लेकिन किसी पर नियंत्रण न करते हुए देश मे पूंजीवाद को बढ़ाने का कार्य किया। इस सरकार में अमीर और अमीर, गरीब और गरीब होते जा रहे है।
युवा रोजगार के लिए मारा मारा फिर रहा है। वहीं किसान व मजदूर अपनी बदहाली पर आँसू बहा रहा, किंतु सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है।
उन्होंने कहा कि दिन पर दिन कल कारखाने बंद हो रहे हैं युवाओं के हाथ से रोजगार के अवसर समाप्त हो रहे है। सरकार द्वारा इस नई शिक्षा नीति को लाकर प्राथमिक विद्यालयों को मर्ज करने की बात कर रही हैं, लेकिन अगर गाँव के विद्यालयों को गांव से दूर कर दिया जाय तो ग्रामीण क्षेत्र के गरीब बच्चे प्राथिमक शिक्षा से वंचित हो जाएंगे, जिससे ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। वही खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश सचिव विनोद सिंह ने कहा कि सरकार एक तरफ सबको शिक्षित करने के लिए स्कूल चलो अभियान चला रही हैं लेकिन अगर विद्यालयो को मर्ज किया जायेगा तो निश्चित ही हजारों गरीब बच्चे प्राथमिक शिक्षा से वंचित हो जाएंगे,जो समाज के लिए भयावह स्थिति उतपन्न करने जैसा है। ऐसे में गरीब लोग अपने बच्चों को पढ़ने के लिए दूर ले जाएंगे या उनके भरण पोषण की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने सरकार की शिक्षा नीति को वापस लेने की बात कही। उन्होंने विद्युत विभाग के निजीकरण को भी लेकर चिंता जताई हैं।
इस दौरान रामध्यान कुशवाहा,शिवलोचन चौहान, समीम अख्तर, आकिल नफीस,धर्मदेव दुबे सहित अदि लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

18 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago