देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रविवार को जनपद में भाजपा के आठवें राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रधानमंत्री के 123वें एपिसोड मन की बात को सभी बूथों पर सुना गया। इसी क्रम में बैतालपुर मंडल के बूथ खोराराम, बूथ संख्या 161 पर मण्डल प्रभारी सत्येन्द्र मणि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुना। त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में गाँव, गरीब, किसान, महिलाओं एवं देश के विकास और उपलब्धियों पर चर्चा की, नई तकनीकी, अंतरिक्ष, योग पर सारगर्भित चर्चा हम सभी के लिए प्रेरणादायी एवं मार्ग दर्शन करने वाला है। प्रत्येक एपिसोड में हम सभी को कुछ नया देखने एवं सीखने को मिलता है। मन की बात सुनने के पश्चात कार्यकर्ता गण ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के क्रम में वृक्षारोपण भी किया।
इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष मुकुल मणि त्रिपाठी, गिरजेश मणि त्रिपाठी, शक्ति केन्द्र संयोजक अनिरुद्ध कुशवाहा, बूथ अध्यक्ष कतवारू चौहान, अवधेश मणि त्रिपाठी लाल बाबू,केदार मणि त्रिपाठी, प्रेमनाथ मणि, पवन पाण्डेय, सत्येन्द्र मिश्र, मोहित मणि, शशांक मणि, सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…