चौपाल का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण पर लिया गया सामूहिक संकल्प

मन्दिर परिसर में पंचवटी प्रजाति के वृक्ष का हुआ रोपण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। महामना मालवीय मिशन व किसान परिषद के तत्वावधान में भारत नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कॉलेज रामपुर रुपईडीहा परिसर एवं निबिया गांव में चौपाल व नानपारा नगर क्षेत्र स्थित पौराणिक शिवालय बाग मन्दिर सभागार में जल व पर्यावरण संरक्षण विषयक पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।
आयोजित कार्यक्रम समापन अवसर पर विद्यालय व मन्दिर परिसर में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर जल व पर्यावरण संरक्षण हेतु जन जागरण महाअभियान कार्यक्रम चलाने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया। महामना मालवीय मिशन व किसान परिषद की ओर से व विभिन्न किसान संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि नमामि गंगे प्रकल्प के अवध क्षेत्र अध्यक्ष सरोज सिंह सरोज ने कहा की तराई इलाका पर्यावरण को दृष्टि से सर्वथा परिपूर्ण है यहां से निकले वाली नदियां तथा वन्य क्षेत्र समूचे मानव जाति के लिये जीवन दायिनी है।
आयोजक मालवीय मिशन अध्यक्ष अवध संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया की जनपद के तालाब , पोखरे , विद्यालय परिसर व विशेषकर सरयू नदी के तटीय इलाके में स्थानीय जन सहयोग से पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर उनके संरक्षण का प्रभावी कार्य किया जा रहा है इसमें जन सहयोग की आवश्यकता है।
नमामि गंगे जिला संयोजक पर्यावरण विद राकेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा की सूर्य नदी की स्वच्छता के लिए जन व प्रशासनिक सहयोग से विशेष कार्ययोजना बनाई गई है झींगहा घाट से मेरी माता मन्दिर गोलवा घाट तक नदी साफसफाई व घाट निर्माण तथा वृक्षारोपण के लिए प्रथम चरण में 65 लाख रुपए का सिंचाई विभाग द्वारा धन भी आवंटित कर दिया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मालवीय मिशन अवध क्षेत्र संयोजक प्रोफेसर डॉ एस एन सिंह ने किया ।महंत शिवालय बाग श्री श्री श्री वीरेन्द्र गिरी महाराज ने पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम की सफलता के लिए आशीर्वचन दिया तथा हर संभव सहयोग के लिए आस्वस्त किया।
कार्यक्रम का संचालन किसान परिषद जिला महामंत्री शिव पूजन सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन नमामि गंगे अध्यक्ष नवाबगंज चन्द्र प्रकाश मिश्र ने किया,इस अवसर पर प्रमुख रूप से समाजसेवी प्रवक्ता सचिन श्रीवास्तव , शिक्षक नेता राहुल पाण्डेय , किसान परिषद तहसील संयोजक केशव पाण्डेय , पर्यावरण विद सलीम रोमी , किसान नेता हर्षित सिंह , प्राचार्य शुभम श्रीवास्तव , समाजसेवी धीरेन्द्र कुमार शर्मा , समेत सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।समापन अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच संजीव कुमार के सौजन्य से शिवालय बाग परिसर , परमहंस कुट्टी आश्रम परिसर व विद्यालय परिसर में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

इंडोनेशियाई महिला के पास मिले पांच भारतीय पहचान पत्र, सोनौली में पकड़ी गई

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।भारत- नेपाल सीमा के सोनौली स्थित इमिग्रेशन कार्यालय में नियमित जांच के…

10 minutes ago

छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, सादे कपड़ों में तैनात होंगी महिला पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। छठ पर्व को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के…

29 minutes ago

16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना-2027 की स्वगणना, जनभागीदारी बढ़ाने पर प्रशासन का जोर

डीएम ने अधिकारियों को प्रचार-प्रसार तेज करने के दिए निर्देश, तहसीलों और नगरीय निकायों में…

2 hours ago

1019 मतदान केंद्र और 1597 मतदेय स्थल निर्धारित

मेहदावल, खलीलाबाद और धनघटा विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम सूची प्रकाशित, वेबसाइट पर भी मिलेगी जानकारी…

2 hours ago

स्कोपस Q1 जर्नल में प्रकाशित डीडीयू के अंग्रेजी विभाग का पहला शोध पत्र

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग ने शोध के क्षेत्र…

2 hours ago

कानूनी अधिकारों की जानकारी से ही संभव है स्वयं की सुरक्षा, छात्राओं को किया जागरूक

पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, पॉक्सो एक्ट, महिला हेल्पलाइन और निःशुल्क…

2 hours ago