मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 96 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद के पांच विधान सभाओं में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य मेगा इवेन्ट के रूप में आयोजन किया गया। इसी क्रम में सदर विधान सभा के पात्र जोड़ों का सामू‌हिक विवाह कार्यक्रम महालक्ष्मी लान में किया गया, जिसमें हिंदू रीति -रिवाज से 42, बौद्ध धर्म से 51 व मुस्लिम धर्म से 03 कुल 96 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अरुणेश शुक्ला, क्षेत्रीय संयोजक स्थानीय निकाय गोरखपुर अपने संबोधन कहा कि यह योजना गरीब लोगों के लिए सरकार द्वारा चलाई गयी है, जिसका मुख्य उद्देश्य सभी धर्म के लोगों को समान रूप से मिले। उन्होंने नये जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय जीवन मे कामना की।
विशिष्ट अतिथि के रुप में रामप्रीत गुप्ता सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा अपने उदबोधन में आये सभी वर-वधू पक्ष के लोगों का हार्दिक अभिनंदन कर बधाई दिया। उन्होंने योजना पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप- प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि व जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में 11 जोड़ों को प्रमाण-पत्र मंच से वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सफी आलम सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण द्वारा किया गया। सांस्कृतिक मांगलिक गीत की प्रस्तुति विजय एवं सृष्टि दूबे द्वारा अपने साथियों के साथ की गयी।
इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी राहुल त्रिपाठी, विनोद , परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, वी0डी0ओ0 सदर व मिठौरा, जिला समाज कल्याण अधिकारी,जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सहित भारी संख्या में विवाह कार्यक्रम में आये वर-वधू पक्ष व कर्मचारीगण उपास्थित रहें।

Editor CP pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

4 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago