Thursday, February 5, 2026
HomeUncategorizedअन्य खबरेकांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर

कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच जबरदस्त टक्कर दिखाई दे रही है। हिमाचल प्रदेश की कुल 68 सीटों पर 12 नवंबर को चुनाव हुए थे। आज एग्जिट पोल आ गए हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल हिमाचल प्रदेश में भाजपा को बढ़त दे रहे हैं। हालांकि, भाजपा और कांग्रेस में जबरदस्त टक्कर भी दिखाई दे रही है। सबसे पहले इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में भाजपा को 24 से 34 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है जबकि कांग्रेस के खाते में 30 से 40 सीटें जा सकती हैं। आम आदमी पार्टी का यहां खाता नहीं खुल रहा है। जबकि अन्य के खाते में 4 से 8 सीटें जाएंगी। हिमाचल प्रदेश में बहुमत के लिए 35 सीटों की आवश्यकता है।

लेकिन कांग्रेस ने कहा था कि हिमाचल प्रदेश में इस बार राज बदल जाएगा। जन की बात के आंकड़ों को मानें तो बीजेपी को हिमाचल में 32 से 40 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस के खाते में 27 से 34 आ सकती है। आम आदमी पार्टी को यहां 0 सीटें मिलेंगी। ईटीजी टीएनएन के सर्वे को देखें तो भाजपा को 38 सीटें हिमाचल में मिलने का अनुमान जताया गया है। जबकि कांग्रेस को 28, वहीं आप को शून्य सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने साफ तौर पर कहा है कि भाजपा पूरी तरीके से हिमाचल प्रदेश में चुनाव जीतेगी। 

हमारे विश्लेषण के मुताबिक बीजेपी के आराम से सरकार बनाने की पूरी संभावना है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कई एग्जिट पोल बीजेपी को सरकार बनाते हुए दिखा रहे हैं तो कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर दिखा रहे हैं। हमें 8 दिसंबर तक इंतजार करना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments