प्रधान मंत्री के आह्वान पर मंदिरों में सफाई

लगातार होता रहेगा सफाई मंदिरों को किया जाएगा दुरुस्त –अंगद यादव

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम से पहले एक हफ्ते तक देश के मंदिरों में सफाई अभियान छेड़ने का आह्वान किया था।भाजपा ने पीएम मोदी के आह्वान पर सफाई अभियान की शुरुआत कर दी है। पीएम मोदी के आह्वान को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने एक विस्तृत कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है। उसकी अनुरूप भाजपा अब पूरे देश में मंदिरों और उसके परिसरों को गंदगी मुक्त करने के मिशन में जुट गई है। भाजपा के सभी सांसदों, विधायकों, पदाधिकारियों, नेताओं व कार्यकर्ताओं को पार्टी नेतृत्व की तरफ से साफ संदेश दिया है कि पीएम मोदी के इस आह्वान को गंभीरता से लिया जाएगा। इन सभी से कहा गया है कि अपने आस पड़ोस के मंदिरों की साफ-सफाई करना शुरू कर दें। इसी क्रम में सलेमपुर तहसील अंतर्गत ग्राम चांदपलिया के ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के साथ मिलकर ग्राम में स्थित सभी शिवालो और मंदिरों स्थलों पर झाड़ू लगाकर और साफ सफाई कर स्वक्षता का संदेश दिया और देश के प्रधान मंत्री मोदी के द्वारा शुरू किए अभियान का हिस्सा बना बने इस दौरान ग्राम प्रधान अंगद यादव, लक्ष्मीकांत दुबे, बीरबल गौण,उदय गुप्ता,अखिलेश गौण,पिंटू मिश्र,अनुज यादव आदि लोग उपस्थित रहे और इस सफाई कार्यक्रम में हिस्सा लिया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

23 minutes ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

35 minutes ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

46 minutes ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

54 minutes ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

1 hour ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

1 hour ago