500 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम आ रहे हैं, पूरा देश राममय है-रविन्दर कुशवाहा

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर के मुरली मनोहर मन्दिर पर सांसद रविन्दर कुशवाहा ने श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त प्रधानमंत्री के आह्वान पर स्वच्छ मन्दिर अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ मंदिर में साफ-सफाई की।
मंदिर में साफ-सफाई के बाद
सांसद रविन्दर कुशवाहा ने लोगो से श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पुनीत अनुष्ठान का दर्शन करने और दीपोत्सव मनाने का आग्रह किया।
सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि 500 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम आ रहे हैं, पूरा देश राममय है। सभी भक्तजन इस शुभ दिन के लिए तरह-तरह से अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे हैं। 22 जनवरी की तिथि भारत की श्रद्धा और आस्था को सम्मान देने की तिथि है। भारत के स्वाभिमान और सम्मान को पुनर्स्थापित करने की पावन तिथि है।
प्रभु श्रीराम का मंदिर हमारी संस्कृति का आधुनिक,शाश्वत आस्था और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है।
मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स ने कहा कि अयोध्या का श्रीराम मंदिर करोड़ो लोगो की सामुहिक शक्ति और भावना का प्रतीक बने, इसके लिए हमे सभी पवित्र स्थलों को भी इस मौके पर स्वच्छ बनाना होगा।
उक्त अवसर पर विनय पाण्डेय,विनय तिवारी, सत्यप्रकाश सिंह,अशोक कुशवाहा,रवि कुशवाहा, राजेश शाह,अशोक प्रजापति आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

1 hour ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

1 hour ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

2 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

2 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

2 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

2 hours ago