July 8, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

सिटीजन संस्था महिला मंडल का 5 दिसंबर को साखली उपोषण का ऐलान

जावेद अमीन शेख के धोखाधडी के विरोध मे 5 दिसंबर को बसंत पार्क पुलीस थाने पर महिला मंडल अध्यक्षा मिनाक्षी बोर्डे का साखली उपोषण

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। सिटीजन संस्था महिला मंडल की मुंबई अध्यक्षा मिनाक्षी बोर्डे ने दिनांक 5 दिसबंर को बसंत पार्क पुलीस थाने पर जावेद शेख के धोखाधडी के विरोध मे साखली उपोषण करने का ऐलान किया है। बोर्डे का कहना की भारत अपार्टमेंट के सिंधी कॉलोनी के रहने वाले जावेद अमीन शेख ने धोखाधड़ी करके महेश जायस्वाल के साथ पैसो की धोखाधडी की है जावेद अमीन शेख ने ब्याज से कुछ पैसे लिए थे जिसकी वजह से जावेद शेख का घर कब्जा हो रहा था उस वक्त जावेद शेख ने महेश जायस्वाल से मदद लेकर कहा था की 10 दिन में मैं पैसा वापस दे दुंगा मगर 10 दिन गुजरने के बाद जायसवाल ने अपना पैसा मांगा मगर जावेद शेख अब तक पैसा लौटाया नही और महेश जायस्वाल ने बसंत पार्क पुलीस थाने में इस विषय की लिखित शिकायत भी किया था परंतु स्थानिक पुलीस थाने ने सिविल मेटर होने की वजह से कुछ एक्शन नहीं लिया और अब
सिटीजन संस्था के महिला मंडल अध्यक्षा मिनाक्षी बोर्डे ने दिनांक 5 दिसम्बर 2024 को साखली उपोषण करने का निर्णय लिया है जिसकी लिखित सूचना जोन -6 के पुलीस उपायुक्त को सिटीजन संस्था महिला मंडल की अध्यक्षा मिनाक्षी बोर्डे के तरफ से दी गयी है और अपील गयी है की जावेद शेख पर कडक कारवाई करके महेश जायस्वाल को न्याय दिया जाए ।