Wednesday, February 18, 2026
HomeUncategorized"एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत बच्चों ने किया वृक्षारोपण

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत बच्चों ने किया वृक्षारोपण

ब्लूमिंग बड्स स्कूल के बच्चों ने शिव शंकर चतुर्वेदी महाविद्यालय परिसर में लगाए पौधे

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत बुधवार को शिव शंकर चतुर्वेदी महाविद्यालय टूँगपार में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लूमिंग बड्स स्कूल, खलीलाबाद के बच्चों सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कौशलेंद्र मणि त्रिपाठी, प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी, ब्लूमिंग बड्स स्कूल के प्रधानाचार्य शैलेश त्रिपाठी तथा एग्जीक्यूटिव हेड दिनेश चंद्र पांडे ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर किया। इसके पश्चात सभी अतिथियों ने वृक्षारोपण किया।
विद्यालय परिसर में पहले से तैयार गड्ढों में बच्चों द्वारा पाकड़, गूलर, बरगद, आम, अमरूद, नीम आदि के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसे बच्चों और उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक देखा।
प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण की रक्षा करता है, बल्कि यह हमारे जीवन को भी स्वस्थ और खुशहाल बनाता है। आज वनों की कटाई और शहरीकरण के कारण पर्यावरण असंतुलन की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे निपटने के लिए वृक्षारोपण एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि संस्था में प्रतिवर्ष वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक किया जाता है।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारीगण तथा अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments