उतरौला /बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील क्षेत्र मे बाढ़ की त्रासदी से झेल रहे ग्रामीणों को प्रशासन की ओर से सहायता न मिलने से अधिकांश गांव के गरीब बच्चे भोजन के लिए तड़प रहे हैं। दर्जनो गांव पानी से घिरे हुए हैंl लोगों के सामने ऐसी विपदा आन पड़ी है कि लोग छतों के ऊपर दुबक कर मदद की बांट जोह रहे हैं।
ग्रामीणों को बाढ़ का सितम झेलते हुए एक सप्ताह का वक्त निकल गयाl लेकिन अभी तक राहत नहीं मिल पाई है। घरों में पानी घुस जाने से घर में रखा अनाज सब पानी में बह गया हैl लोगों के सामने रोटी के लाले पड़ गए हैं। विकास खंड उतरौला के ग्राम महुवाधनी के मजरा निर्भाडीह के पितांबर पुत्र संतराम, कालीचरण पुत्र गूंठे, लक्ष्मी पुत्र संतराम का कच्चा मकान गिर गया है।ग्रामीण परदेशी,किशुन विहारी,सतगुर,छेदी,ज्वाला प्रसाद,राम अवतार,खैरू ,प्रहलाद,साधू ,हरीराम,दशरथ लाल,तिलक राम,शेषराम आदि ने बताया कि एक सप्ताह से बाढ़ की चपेट में परिवार के लोग व बच्चे भूख से व्याकुल हैंl लेकिन अभी तक खाद्य सामग्री की राहत व्यवस्था नहीं पहुंच सकी है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी संतोष कुमार ओझा ने बताया कि हल्का लेखपालों को राहत सामग्री वितरण के लिए निर्देश दिए गए हैं।
सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…
चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंसवा चौराहा शिकारपुर स्थित ऑटो…