सघन निरीक्षण कर की जाएगी विद्यालयों के मान्यता की जांच

  • अमान्य विद्यालयों के विरुद्ध बेसिक शिक्षा विभाग करेगा कड़ी कार्रवाई
  • मांगी निर्धारित प्रारूप पर सूचनाएं व मान्यता की प्रमाणित प्रति

राजापाकड़/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा )14 अक्टुबर..

बेसिक शिक्षा विभाग सघन निरीक्षण कर संचालित विद्यालयों के मान्यता की जांच करेगा। जांच के उपरांत निर्धारित प्रारूप पर सूचनाएं व मान्यता की प्रमाणित प्रति उच्चाधिकारियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी।
शुक्रवार को दुदही के खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि एडी बेसिक गोरखपुर द्वारा बीएसए को भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि बिना मान्यता के संचालित विद्यालय में यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो सर्व प्रथम बेसिक शिक्षा विभाग का दायित्व निर्धारित किया जायेगा। निर्देश दिया है कि जनपद में संचालित सभी प्रकार के विद्यालयों के मान्यता आदेश का परीक्षण कर यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि सभी विद्यालय वैध मान्यता के अधीन संचालित हो रहे हैं। एडी बेसिक के निर्देश के क्रम में बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को क्षेत्र में संचालित विद्यालयों की मान्यता जांच करने का निर्देश दिया है। बीईओ ने बताया कि विकास खंड में संचालित सभी सीबीएससी, आईसीएससी, मान्यता प्राप्त विद्यालयों में इस आशय की जांच की जाएगी जिस मान्यता आदेश के आधार पर विद्यालय संचालित किया जा रहा है वह मान्यता आदेश वर्तमान में प्रभावी है कि नही। इसके लिए ब्लाक में संचालित मान्यता प्राप्त विद्यालयों का सघन निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संकुल नोडल शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों के सम्बन्ध में निर्धारित प्रारूप पर सूचना व मान्यता की पठनीय प्रमाणित प्रति के साथ एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बताया कि मान्यता प्राप्त करने के सभी मानक जैसे सोसाइटी रजिस्ट्रेशन, भूमि की खतौनी, अग्निशमन विभाग की अनापत्ति जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज की जांच की जाएगी।

संवाददाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

22 अक्टूबर का इतिहास: भाखड़ा-नांगल परियोजना से चंद्रयान-1 तक, जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं

लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…

3 hours ago

पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…

3 hours ago

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

6 hours ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

6 hours ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

6 hours ago

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

6 hours ago