Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबच्चों ने चाचा नेहरू का जन्म दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया

बच्चों ने चाचा नेहरू का जन्म दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जनपद खरजरवा में स्थित स्प्रिंग शाइन एकेडमी में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राम सुमेर पांडे ने पं नेहरू के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। और चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। तदुपरांत विद्यालय के छात्र -छात्राओ ने बालदिवस पर भिन्न भिन्न प्रकार के स्टाल लगाकर कर सभी अतिथि गण को अपनी ओर आकर्षित किया। विद्यालय के निदेशक वकील सिंह ने बच्चों के स्टाल पर जाकर नए-नए डिस का लुत्फ उठाया। उसके बाद सभी छात्र -छात्राओ को चाचा नेहरू के जीवन दर्शन पर चर्चा करते हुए कहा कि हमें नेहरू के संघर्षों को याद कर जीवन में संघर्ष करते हुए अपने लक्ष्य को कैसे प्राप्त किया जाएगा सीखना चाहिए ।तभी उस महान पुरुष के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उक्त अवसर पर संदीप कुमार मल्ल, शत्रुघ्न तिवारी, संजय सिंह, उग्रसेन शुक्ल, उमा मिश्रा, प्रियंका गुप्ता, आदि विशेष रूप से मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments