भीम आर्मी ने प्रदर्शन किया समाप्त एक गिरफ्तार

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)भीम आर्मी ने जिले में दलितों पर हो रहे अत्याचार व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बहराइच अम्बेडकर पार्क धरना प्रदर्शन किया |
15 मई 2024 को हुजूरपुर के भूपानी निवासी संदीप गौतम के ऊपर जान लेवा हमला किया गया जिसमें आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई थी l उनके विरोध में भीम आर्मी बहराइच टीम आज अम्बेडकर पार्क बहराइच बड़ी संख्या में धरना प्रदर्शन किया l थाना बौडी,फखरपुर, विशेश्वरगंज,हरदी में भी दलितों के साथ अत्याचार होता है l किसी तरह एफआईआर दर्ज तो कर लिया गया l पर अभी तक किसी भी आरोपियों की गिरफ्तारी तक नहीं कि गई ।
भीम आर्मी जिला संयोजक का कहना है कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। अपनी मांगो का ज्ञापन नगर अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद प्रसाद कुशवाहा को सौपा और गिरफ्तारी की मांग कि l नगर अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद प्रसाद कुशवाहा के समझाने पर भीम आर्मी द्वारा प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया l संयोजक ने बताया कि एक की गिरफ्तारी हो गई है और कुछ दिनों में सभी पर कार्यवाही होगी l इस मौके पर मंडल सह संयोजक नरेंद्र कुमार भानु,राम चन्द भाष्कर,डीपी हंश,राधेश्याम,भीम कुमार,रामू आर्य, महिला मोर्चा रामकला,आरती,नीतू मंजू सहित सैकड़ों भीम आर्मी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए KBBL अभियान का शुभारंभ

उद्यमी मेले में महिला उद्यमियों ने लगाए उत्पादों के स्टॉल, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की…

10 hours ago

यूपी में ECINET पोर्टल की सुरक्षा को लेकर बड़ा एक्शन!

सभी जिलों में कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन आईडी तत्काल बंद करने के निर्देश पीलीभीत प्रकरण…

11 hours ago

सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समर्पण की मिसाल : केशव प्रसाद मौर्य

जी.पी.ओ. पार्क में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, ‘पटेल…

11 hours ago

SIR पर सियासी संग्राम! खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा, पद से हटाने की मांग

मॉक संसद में खरगे का बड़ा हमला! CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, SIR…

11 hours ago

न्याय मांगने थाने पहुंची महिला के साथ दरिंदगी का आरोप! गम्हरिया में खाकी पर दाग, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

फोटो goo खाकी शर्मसार! जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिस पुलिस थाने में पीड़ितों को…

12 hours ago