दरगाह मेला परिसर में संचालित हुआ बालश्रम जागरूकता अभियान

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग, नई दिल्ली एवं जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संरक्षण अधिकारी शिविका मौर्य के नेतृत्व में महिला शक्ति केन्द्र जिला समन्वयक नीलम शुक्ला प्रियंका बाल्मीकि सेंटर मैनेजर रचना कटियार, परामर्शदाता सुशील चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता सादिक अली प्रथम संस्था अश्वनी, राकेश चौबे चाइल्डलाइन व पुलिस टीम द्वारा बालश्रम उन्मूलन सम्बन्धी जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
जागरूकता अभियान के दौरान दल के सदस्यों ने दुकानदारों व होटल मालिकों को जागरूक किया गया कि ,अपने प्रतिष्ठानों पर बालकों से काम न लें, क्योंकि बालश्रम कानूनन अपराध है। दुकानदारों को बताया गया कि खतरनाक प्रक्रिया के अंतर्गत दोषी पाए जाने वाले सेवायोजकों के विरूद्ध दो वर्ष तक की सजा या रू. 50000=00 तक का जुर्माना तथा गैर खतरनाक प्रक्रिया के अंतर्गत दोषी पाए जाने पर सेवायोजक को एक माह तक की सजा या रू. 10000=00 तक जुर्माना या दोनों से दण्डित किये जाने का प्रावधान है।
जागरूकता अभियान के दौरान दुकानदारों व आमजन बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाई जा रही हेल्प लाइन नम्बरों 1098, 181, 1090, 112 की जानकारी देते हुए आहवान किया कि कोई भी समस्या आने पर पुलिस को अवश्य सूचित करें। जागयकता अभियान के दौरान लोगों को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी के कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है। अभियान के दौरान लोगों को बालक व बालिका में अन्तर न करने, लड़की की आयु 18 वर्ष व लड़के के आयु 21 वर्ष पूरी होने पर ही शादी करने तथा बच्चों को अनिवार्य रूप से स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर लोगों को जन-जागरूकता पैम्फलेट का वितरण भी किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

4 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

4 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

4 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

4 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

4 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

4 hours ago