Thursday, February 19, 2026
HomeUncategorizedकार की चपेट में आए बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क...

कार की चपेट में आए बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) बलिया जनपद के बांसडीह क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर छह वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद नाराज़ ग्रामीणों ने बांसडीह-मनियर मार्ग पर करीब दो घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया।

घटना बांसडीह-मनियर मार्ग पर हालपुर गांव के पास हुई, जहां आयुष (6 वर्ष) नामक बालक को एक अनियंत्रित कार ने कुचल दिया। दुर्घटना के तुरंत बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर दो घंटे बाद जाम खुलवाया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मृतक के पिता अंजनी साहनी की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments