मुख्य सचिव का जनपद में भ्रमण 12 को

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)l प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा का आगामी 12 फरवरी को जनपद बस्ती में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित तैयारी बैठक में जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने उक्त जानकारी दिया। उन्होने बताया कि मुख्य सचिव 11 फरवरी रविवार सायंकाल को जनपद में आयेंगेे। उन्होने बताया कि 12 फरवरी को प्रातः 09.30 बजे मण्डलीय अधिकारियों के साथ आयुक्त सभागार में समीक्षा बैठक करेंगे। यहॉ पर परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी करेंगे। 12 बजे से विकास खण्ड कप्तानगंज के बढनी मिश्र गॉव जायेंगे, विभिन्न विभागो के स्टाल का निरीक्षण करेंगे, लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करेंगे तथा ग्रामवासियों को सम्बोधित करेंगे।उन्होने बताया कि 1.15 बजे से बंजरिया फार्म इण्डो इजराइल केन्द्र का निरीक्षण करेंगे, प्रशासनिक भवन, छात्रावास तथा मशरूम उत्पादकता केन्द्र का लोकार्पण करेंगे तथा किसानों से वार्ता करेंगे। 03 बजे से गढा गौतम ग्राम में ओडीओपी सेण्टर का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात् मखौड़ाधाम में निरीक्षण करते हुए कार्यक्रम में शामिल होंगेे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौपते हुए कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने का निर्देश दिया है।
बैठक में सीडीओ जयदेव सीएस, सीएमओ डा. रमाशंकर दुबे, एडीएम कमलेश चन्द्र, सीआरओ संजीव ओझा, डीडीओ संजय शर्मा, मुख्य कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति, समस्त एसडीएम, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, ईओ नगरपालिका सत्येन्द्र सिंह, डीपीआरओ रतन कुमार, कृषि अधिकारी डा. राजमंगल चौधरी, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पाण्डेय, बीएसए अनूप तिवारी, पशु चिकित्साधिकारी, उद्यान अधिकारी धमेन्द्र चौधरी, क्षेत्राधिकारी पुलिस विनय चौहान, संबंधित बीडीओ सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

6 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

6 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

8 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

8 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

8 hours ago