दूसरे दिवस जनपद स्तरीय मिलेट्स कार्यशाला का किया गया आयोजन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला के समापन दिवस पर शुक्रवार प्रगतिशील कृषक महेन्द्र मणि त्रिपाठी ने किसानों को श्री अन्न की खेती अपनाने हेतु प्रेरित किया एवं इसकी खेती में आने वाली समस्याओं एवं उनके पर प्रकाश डाला साथ ही जैविक खेती के सम्बन्ध में बीजामृत, घनजीवामृत आदि तैयार करने व बायोडिकम्पोजर का प्रयोग करने के अपने अनुभव को साझा किया।
उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने पडरौना उर्वरक रैक प्वाइंट के प्रारम्भ होने के बारे में अवगत कराया व किसानों से जैविक एवं रसायन रहित खेती की तरफ कदम उठाने का आग्रह किया।द्वितीय दिवस में सभी प्रतिभागी कृषकों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया तथा विभिन्न विभागों, कृषक उत्पादक संगठन एवं निजी विभागों/उद्यमियों द्वारा लगाये गये स्टालों के प्रतिनिधि को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा प्रश्न का उत्तर देने वाले कृषक को पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम में डा0 मेनका- जिला कृषि अधिकारी , डा0 बाबू राम मौर्या- भूमि संरक्षण अधिकारी, विषय वस्तु विशेषज्ञ जमालुद्दीन अंसारी, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए0 लक्की तिवारी एवं कृषि विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

2 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

4 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

6 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

6 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

8 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

8 hours ago