मुख्यमंत्री गोरखपुर के खिलाड़ियों को देंगे सौगात

23 जुलाई को करेंगे मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का शिलान्यास

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जीडीए गोरखनाथ मंदिर के पास भाटी विहार कालोनी में दो एकड़ जमीन पर मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण करेगा। जिसमें गोरखपुर सहित आसपास के खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों की सुविधाएं मिलेंगी। मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण से खिलाड़ियों को काफी फायदा होगा। बता दें कि गोरखपुर एवं बस्ती मंडल में यह पहला सिंथेटिक ट्रैक होगा। यहां क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए नेट पर अभ्यास का अवसर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से बनाए जाने वाले मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 जुलाई को करेंगे। गोरखनाथ मंदिर के निकट भाटी विहार कालोनी में बनने वाले इस कांप्लेक्स के शिलान्यास की तैयारी शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री यहां लोगों को संबोधित भी कर सकते हैं। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में विभिन्न खेलों के अभ्यास के लिए सुविधा मिलेगी और खिलाड़ियों को इससे काफी लाभ मिलेगा। कांप्लेक्स के निर्माण पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
जीडीए की ओर से करीब दो एकड़ क्षेत्रफल पर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय होने के साथ ही जीडीए शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारी में जुट गया है, प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया है। कार्यक्रम के लिए निमंत्रण पत्र छपवाने की तैयारी भी शुरू हो गई है।
यह होंगी सुविधाएं
जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में एथलीटों के लिए सिंथेटिक ट्रैक बनाया जाएगा। गोरखपुर एवं बस्ती मंडल में यह पहला सिंथेटिक ट्रैक होगा। इसके साथ ही बास्केटबाल कोर्ट, इनडोर बैडमिंटन कोर्ट, लान टेनिस कोर्ट, वालीबाल कोर्ट एवं टेबिल टेनिस कोर्ट में अभ्यास की सुविधा मिलेगी। क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए नेट पर अभ्यास का अवसर भी यहां उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही भाला फेंक, गोला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद के लिए भी अभ्यास कराया जाएगा। बहुउद्देशीय हाल का निर्माण किया जाएगा। इसमें स्क्वेश, जिम, जूडो, वेट लिफ्टिंग के अभ्यास की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
शूटिंग रेंज में अभ्यास का मिलेगा अवसर
सहायक अभियंता एके तायल ने बताया कि शूटिंग में हाथ आजमाने वाले खिलाड़ियों के लिए भी यहां सुविधा होगी, किसी सरकारी संस्था की ओर से पहला शूटिंग रेंज यहां स्थापित किया जाएगा। इसमें 10 मीटर स्पर्धा के लिए अभ्यास किया जा सकेगा।
क्या कहते हैं अधिकारी
जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि जीडीए की ओर से मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाया जाएगा। 23 जुलाई को इसका शिलान्यास किए जाने की संभावना है। जिसके लिए कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

मंदिर के पास पहुंचते ही पुलिस ने दबोचा, 10 किलो से अधिक गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

बरहज रेलवे स्टेशन के पीछे 10.638 किलो गांजा बरामद, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अपराधियों और…

2 hours ago

दिशा बैठक में गूंजे बरहज के मुद्दे, श्वेता जायसवाल ने अधिकारियों के सामने रखीं प्रमुख मांगें

दिशा की बैठक में नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उठाए जनहित के मुद्दे, पेयजल से…

6 hours ago

बिहार पंचायत चुनाव: EBC आरक्षण पर बड़ा अपडेट, पंचायतवार आंकड़ों से तय होगा हिस्सा

बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर कवायद तेज, पंचायतवार तय हो सकता है हिस्सा…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद बढ़ा दबाव, रीतब्रत समेत 10 TMC विधायकों को नोटिस

सांकेतिक कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटीय विवाद के बीच पश्चिम…

7 hours ago

पुलिस का जनसंवाद के जरिए सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…

7 hours ago

नवजात की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मांगा जवाब

सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago