मऊ( राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के पदाधिकारीयो का एक प्रतिनिधि मंडल संगठन के जिला कोषाध्यक्ष हबीबुल्लाह टाडवी के स्वास्थ्य का जानकारी लेने के लिए, उनके कल्याण सागर रघुनाथ पुरा स्थित निवास पर पहुंचा ।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा रामगोपाल तथा जिलामहामंत्री कन्हैया लाल जायसवाल, युवा संगठन के जिलाध्यक्ष अजहर कमाल फैजी व महामंत्री महातम यादव समेत सभी ने उन्हें गुलदस्ता देकर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया ।ज्ञातव्य हो कि टाडवी विगत एक वर्ष से पक्षाघात से पीड़ित होकर अस्वस्थ रहते हुए बेड पर लेटे हुए है ।लखनऊ के सहारा अस्पताल में उनकी चिकित्सा चल रही है । उनके अनुज शौकत टाडवी ने व्यापारियों को उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि, टाडवी बोलने में बिल्कुल असमर्थ है ।केवल इशारे से ही जीवन चर्या चल रही है पहचानने की क्षमता ठीक होने से वे सभी व्यापारी बंधुओ से रोते हुए मिले, जिससे वातावरण काफी गमगीन हो गया ।सभी पदाधिकारियों ने उन्हें ढाढस बंधाते हुए शीघ्र स्वस्थ होने के लिए भगवान से प्रार्थना किया ।इस अवसर पर मुख्य रूप से सुभाष चंद कनौजिया, महातम यादव, आनंद कुमार, गामा यादव, अभिषेक शर्मा, राम केर विश्वकर्मा, आनंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…