मुख्यमंत्री ने डीएम को दिया आईएसओ प्रमाण-पत्र

कलेक्ट्रेट व समस्त तहसीलों को आधुनिक व जन अनुकूल बनाने के लिए मिला आईएसओ प्रमाण-पत्र

कलेक्ट्रेट और तहसील कार्यालयों का हुआ कायाकल्प, आमजन के लिए बढ़ी सुविधाएं

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट व समस्त तहसीलों के आधुनिकीकरण, कम्प्यूटरीकरण, स्वच्छता एवं कार्य प्रणाली में नवाचार की दिशा में विशिष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य के लिए मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा को आईएसओ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कलेक्ट्रेट सहित जनपद की समस्त तहसीलों को आधुनिक और आमजन अनुकूल बनाने और इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन के मानकों के अनुरूप आधुनिक करने के उद्देश्य से आईएसओ सर्टिफिकेशन की पहल शुरू की गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरु ग्राम की संस्था सान्वी मैनेजमेंट द्वारा जनपद के सभी तहसीलों और कलेक्ट्रेट में सिस्टम, प्रोसेस, इंफ्रास्ट्रक्चर व तकनीकी क्षेत्र में सुधार किए गए। इसके तहत कार्मिकों का प्रशिक्षण, पेयजल की उत्कृष्ट व्यवस्था, फीडबैक व शिकायत निवारण प्रणाली, कूड़ा व जल प्रबंधन, परिसर का सुंदरीकरण, सहित अनेक कार्य कराए गए।
इसके साथ ही ई ऑफिस प्रणाली लागू की गई। कार्यालयों के लेआउट में सुधार किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यालयों की सूची कक्ष संख्या प्रदर्शित की गई। कार्यालयों में वॉल पेंटिंग, आधुनिक शौचालय, दिव्यांग अनुकूल कार्यालय कराकर तहसीलों और कलेक्ट्रेट को जनता के लिए ज्यादा से ज्यादा सुविधाजनक और आरामदेह बनाया गया। कार्मिकों के लिए आई कार्ड जारी किए गए और उनका प्रशिक्षण कराया गया। इससे न सिर्फ कलेक्ट्रेट व तहसील कार्यालयों का कायाकल्प हुआ और अवसंरचनात्मक सुधार हुआ, बल्कि आमजन के लिए भी सुविधाओं का विकास हुआ। दिव्यांगों के लिए रैंप और सहायक उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। महिलाओं के लिए क्रेच बनाया गया।
आईएसओ प्रमाणन हेतु सलाहकारी संस्था शान्वी मैनेजमेंट के पदाधिकारी आजाद सिंह ने बताया कि आईएसओ प्रमाणन हेतु सर्वप्रथम जिलाधिकारी के निर्देश पर गैप एनालिसिस किया गया। इसके बाद कमियों को दूर किया गया और निर्धारित मानक के अनुसार कार्य कराया गया। सर्टिफिकेशन से पहले समस्त कार्यालयों का थर्ड पार्टी ऑडिट भी कराया गया।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि कलेक्ट्रेट और समस्त तहसीलों सहित संपूर्ण जिला प्रशासन के लिए यह उपलब्धि है। इससे न सिर्फ कलेक्ट्रेट और तहसीलों में कार्य का वातावरण बेहतर हुआ है, बल्कि कार्य उत्पादकता में भी वृद्धि हुई है। हमारा प्रयास है कि जनपद के सभी कार्यालयों को उच्चीकरण कराते हुए उनका आईएसओ प्रमाणन कराया जायेगा।

Karan Pandey

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

9 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

9 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

9 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

9 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

9 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

9 hours ago