बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुखपुरा कस्बे के बैसहां चट्टी से गुरुवार को समाजसेवी समरेंद्र सिंह किसमिस ने एक बस से श्रद्धालुओं को बाबा धाम के लिए रवाना किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं का फूलों, मालाओं, मिष्ठान और गेरुआ सफा से स्वागत किया गया। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुखपुरा निवासी समाजसेवी समरेंद्र सिंह ऊर्फ किसमिस द्वारा क्षेत्र के श्रद्धालुओं को विधिवत पूजन-अर्चन कर, स्थानीय देवस्थानों पर माथा टेकने के बाद बाबा धाम के लिए रवाना किया गया। श्रद्धालुओं को गर्मजोशी से फूल, मालाओं से स्वागत किया गया और मिष्ठान भी खिलाया गया। साथ ही उन्हें गेरुआ सफा पहनाया गया। समरेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा, “श्रावण मास के दौरान श्रद्धालु बाबा धाम जाकर अपने साथ-साथ क्षेत्र के कल्याण की कामना करते हैं। उनके सेवा करने से मन में एक अद्भुत प्रसन्नता का अनुभव होता है।” इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज राजभर, जनार्दन सिंह, रामायण यादव, सरल पांडेय, हलचल सिंह, अंगद चौहान, आशुतोष कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…
भारतीय पीएम द्वारा जेन- ज़ेड, को संबोधित एक फेसबुक पोस्ट, वीडियो प्लेटफ़ॉर्म से हट जाने…
उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…
✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…
कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…